• Sun. Feb 22nd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

मनसा देवी मंदिर पहुंचे 20 सांसद, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने किया स्वागत

Bystaruknews

Sep 8, 2023

मनसा देवी मंदिर पहुंचे 20 सांसद, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने किया स्वागत

:उत्तराखंड दौरे पर पहुंची भारतीय रेल की स्थाई समिति
हरिद्वार: भारतीय रेल स्थाई समिति के अध्यक्ष वह पूर्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में समिति सदस्य के तौर पर करीब 30 सांसद हरिद्वार पहुंचे। गंगा स्नान के बाद उन्होंने मां मनसा देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और मां का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने माता की चुनरी ओढ़ाकर सभी सांसदों का स्वागत किया। उत्तराखंड दौरे पर आई रेलवे की यह स्थाई समिति प्रदेश में तीन दिन रहेगी और विभिन क्षेत्रो का भ्रमण करते हुए उत्तर पूर्व रेलवे के जीएम के साथ बैठक कर रेल योजनाओं की समीक्षा करेंगी।
इस मौके पर समिति के चैयरमैन राधामोहन सिंह ने कहा कि वे जब कभी भी हरिद्वार आते हैं तो मां मनसा देवी के दर्शन जरूर करते है। आज भी वे रेलवे की स्थाई समिति के साथ हरिद्वार आये थे तो माँ मनसा देवी का आशीर्वाद लेने आए हैं। कहा कि फिलहाल समिति भ्रमण पर है और जो जो भी उन्हें अनियमिताएं दिख रही हैं। उनके बारे में अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान ट्रस्टी अनिल शर्मा और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
-–———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory