• Sun. Jul 6th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जनता के विश्वास और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन एवं विकास कार्यों की हुई जीत: यतीश्वरानंद

Bystaruknews

Sep 8, 2023

जनता के विश्वास और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन एवं विकास कार्यों की हुई जीत: यतीश्वरानंद
— बागेश्वर विस उपचुनाव में भाजपा की जीत पर वेद मंदिर में एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर दी बधाई
हरिद्वार। बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव में कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास की पत्नी भाजपा प्रत्याशी पार्वती देवी के जीतने पर वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन एवं विकास कार्यों की जीत हुई है।
शुक्रवार को बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम में भाजपा प्रत्याशी पार्वती देवी के भारी मतों से जीतने पर वेद मंदिर आश्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुंखी विकास हो रहा है। विकास कार्यों से हर वर्ग के लोगों को फायदा मिल रहा है। आज प्रदेश में विकास के साथ रोजगार के अवसर प्रदान हो रहे हैं। प्रदेश में निवेश के लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। पर्यटन हो या तीर्थाटन दोनों के लिए चारधाम यात्रा मार्ग के साथ सभी व्यवस्थाओं पर बड़े स्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव की जीत ने संदेश दे दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीट भाजपा के खाते में जाएंगी।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री आदेश सैनी, सरदार करण सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सरदार संजय सिंह, अभिमन्यु, लव सिंगल, हरपाल सिंह, सतपाल सिंह, सोनू त्यागी, डॉ रामपाल सिंह, अंकित चौहान, जितेंद्र सैनी, श्रवण चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory