• Sun. Jul 6th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

चंद्रयान की लैंडिंग का दिन पर्व के रूप में मनाया जाए -स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ

Bystaruknews

Sep 3, 2023

चंद्रयान की लैंडिंग का दिन पर्व के रूप में मनाया जाए -स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ
हरिद्वार, 3 सितम्बर। भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्यूतांनद तीर्थ महाराज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। चंद्रयान की सफलता से देश दुनिया में भारत के वैज्ञानिकों का मान सम्मान बढ़ा है। विज्ञान के क्षेत्र में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग भारतीय वैज्ञानिक युग का आगाज बन गया है। उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग करके अपनी बौद्धिक एवं क्षमताओं को देश दुनिया के आगे रखा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं सहयोग के कारण ही यह संभव हो पाया है। वैज्ञानिकों का लगातार उत्साह बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगे रहे। भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताया। स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि करोड़ों लोगों की उम्मीदों पर भारतीय वैज्ञानिक खरे उतरे हैं। देश की उम्मीदें वैज्ञानिकों से जुड़ी हुई थी। उन्होने चंद्रयान की सफल लैंडिंग कर अपनी कुशलता का परिचय दिया। देश में वैज्ञानिक युग प्रारम्भ है। युवा पीढ़ी को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से प्रेरणा मिलने के साथ-साथ युवा पीढ़ी भी रचनात्मक करने में सफलताएं हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन चंद्रयान सफल लैंडिंग को देश में पर्व के रूप में मनाने की घोषणा केंद्र सरकार को करनी चाहिए। यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 का नामकरण भी शिव शक्ति से जाना जाएगा। देश अपनी उपस्थिति दुनिया में दिखा रहा हैं। दुनिया के लोग भारत की इस सफलता पर गर्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा लैंडिंग स्थल का नामकरण शिव शक्ति प्वाइंट रखे जाने का सभी संत महापुरूष आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा चंद्रयान के बाद सूर्य पर भेजा गया यान भी सफलता पूर्वक लैंड करेगा। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory