• Thu. Sep 18th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पुण्यदायी है सावन में आयी सोमवती अमावस्या-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Jul 17, 2023

पुण्यदायी है सावन में आयी सोमवती अमावस्या-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 17 जुलाई। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोमवती अमावस्या 19 वर्ष बाद सावन में आयी सोमवती अमावस्या बेहद पुण्य पुण्यदायी है। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। पितरों के मोक्ष की कामना करते हुए गंगा में स्नान करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में सोमवाती अमावस्या का विशेष महत्व है। लेकिन सावन में सोमवती अमावस्या बेहद महत्वपूर्ण है। इस वर्ष 19 वर्ष बाद सावन में आयी सोमवती अमावस्या सभी के लिए विशेष है। प्रत्येक व्यक्ति को इस विशेष अवसर का लाभ उठाते हुए गंगा स्नान कर दान पुण्य करना चाहिए। ऐसा करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory