• Sun. Nov 15th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सूर्यदेव की आराधना को समर्पित है छह महापर्व-स्वामी नागेंद्र

Bystaruknews

Nov 14, 2026

सूर्यदेव की आराधना को समर्पित है छह महापर्व-स्वामी नागेंद्र
हरिद्वार, 14 नवम्बर। श्यामपुर कांगड़ी स्थित शिवालय निकेतन धाम के परमाध्यक्ष स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि सूर्यदेव की आराधना को समर्पित छठ लोक आस्था का महापर्व है। दीपावली के बाद मनाए जाने वाले छठ के दौरान पूर्ण आस्था और विधि विधान के साथ भगवान सूर्यदेव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। घर में सुख समृद्धि का वास होता है। स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में मनाए जाने वाले प्रत्येक पर्व में एक खास संदेश निहित है। छह पर्व भगवान सूर्यदेव की आराधना के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। नदी, तालाब और समुद्र किनारे सूर्यदेव की आराधना सीधे सीधे प्रकृति के संरक्षण से जुड़ी है। छठ के प्रसाद में फल, गन्ना व अन्य प्राकृतिक पदार्थ प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पर्व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लें। पर्व की खुशीयों में समाज के जरूरतमंद वर्ग को भी शामिल करें। मिलकर मनाने से पर्व की खुशीयां दोगुनी हो जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory