• Tue. Feb 10th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक है हरेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Jul 17, 2023

सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक है हरेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 17 जुलाई। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला सुख, समृद्धि, शांति एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति और मानव के संबंधों को भी दर्शाता है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति को भी उजागर करते हैं। हरेला उत्तराखंड का लोकपर्व है। जिसका तात्पर्य हरियाली से है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को समर्पित सावन सनातन हिंदू संस्कृति का सबसे पवित्र माह है। भगवान शिव को प्रकृति से बेहद लगाव है। सावन में मनाए जाने वाला हरेला भगवान शिव को समर्पित है। हरेला प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाने संदेश भी देता है। सभी को हरेला पर पौधारोपण करने के साथ उनके संरक्षण और पर्यावरण को बेहतर बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory