• Sat. Feb 21st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हरिद्वार पुलिस के लिए सरदर्द बने तीन बाइक चोर गिरफ्तार पुलिस ने 10 बाइक भी करी बरामद

Bystaruknews

Feb 5, 2023

हरिद्वार पुलिस के लिए सरदर्द बने तीन बाइक चोर गिरफ्तार पुलिस ने 10 बाइक भी करी बरामद

हरिद्वार में बाइक चोरों ने पुलिस की नाक में दम किया हुआ है आए दिन बाइक चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं मगर पुलिस बाइक चोरों को पकड़ने में नाकाम ही साबित होती है इन चोरी की घटना को रोकने के लिए एसएसपी के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया आज ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने तीन बाइक चोर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 10 बाइक भी बरामद की गई है

सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल

का कहना है कि एसएसपी के निर्देश पर बाइक चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है ज्वालापुर पुलिस ने 10 चोरी की बाइक बरामद की है तीन बाइक चोरी का मुकदमा ज्वालापुर थाने में लिखा गया था एक बाइक चोरी का मुकदमा बहादराबाद थाने में है बाकी बाइक का पुलिस पता लगा रही है की यह कहां से चोरी की गई है पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्त गौरव उर्फ निशू फरीद व शहजादा को गिरफ्तार किया गया है फरीद कबाड़ी का कार्य करता है बाकी दोनों आरोपी इसे बाइक चोरी करके देते थे फरीद गाड़ी के पार्ट्स को बेचता था पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory