• Sat. Feb 21st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गोवा के मुख्यमंत्री संतों की शरण में गोवा के पर्यटन को बढ़ाने के लिए संतो को गोवा में कर रहे आमंत्रित

Bystaruknews

Feb 5, 2023

गोवा के मुख्यमंत्री संतों की शरण में गोवा के पर्यटन को बढ़ाने के लिए संतो को गोवा में कर रहे आमंत्रित

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत उत्तराखंड भ्रमण पर है आज मुख्यमंत्री ने साधु संतों का आशीर्वाद लिया
पतंजलि योगपीठ पहुंचकर बाबा रामदेव से मुलाकात की फिर कनखल के हरिहर आश्रम पहुंचे जहा उन्होंने जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी से वार्ता की साधु संतों से मिलने का उद्देश्य मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का गोवा में टूरिज्म को बढ़ाना है

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का कहना है कि आज मेरे द्वारा पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव के साथ योगा करने का मुझे मौका मिला इसके साथ ही पतंजलि के रिसर्च सेंटर और गुरुकुल का भ्रमण किया मेरे द्वारा बाबा रामदेव को गोवा बीच पर होने वाले योगा महोत्सव के लिए आमंत्रित किया बाबा रामदेव के कई कार्यक्रम गोवा में आयोजित होगी प्रमोद सावंत का कहना है कि हरिहर आश्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि का आशीर्वाद लेने पहुंचा हूं संतो से मुलाकात करने का उद्देश्य मेरा यह है कि संत महात्मा गोवा में कथा प्रवचन या कोई भी कार्यक्रम करें इसका हमारी सरकार स्वागत करेगी क्योंकि इससे इनके श्रद्धालु गोवा में पहुंचेंगे इसे गोवा के पर्यटन को फायदा मिलेगा इसपर हमारी सरकार कार्य कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory