• Sat. Jul 5th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी से की मुलाकात

Bystaruknews

Dec 24, 2022

जिलाधिकारी ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी से की मुलाकात


हरिद्वार, 24 दिसम्बर। जिला अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना की और निरंजन पीठाघीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से की मुलाकात। जिला अधिकारी को माता की चुनरी व नारियल भेंटकर आशीर्वाद प्रदान करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय जनता के हितों में सदैव ही सहयोग प्रदन करते हैं।

धर्मनगरी में होने वाले धार्मिक आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने में विशेष भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी एवं विभिन्न गंगा घाटों के सौन्दर्यकरण के कार्यो के अलावा कांवड़ मेले जैसे आयोजनों को सकुशल संपन्न कराना जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अच्छी कार्यशैली को दर्शता है। आम जनमानस की शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर हल करना अधिकारियों की विशेषता को दर्शाता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्मनगरी में देश दुनिया से श्रद्धालु भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। उनको सुविधाएं प्रदान करना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज देश दुनिया में सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आश्रम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को धर्म के क्रियाकलापों से अवगत कराना आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की कार्यशैली को दर्शाता है। समय समय पर भक्तों को हिंदू संस्कृति एवं सनातन संस्कृति की जानकारियां भी स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज द्वारा प्रदान की जाती है। जिससे श्रद्धालु भक्त देश दुनिया में भक्ति भाव का संदेश लेकर लौटते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory