• Sun. Jul 6th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

महाविद्यालय ने शुरू की अभिनव पहल:निरंजनी सुपर-33 के माध्यम से छात्र-छात्रा कर सकेंगे निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी: प्रो. बत्रा

Bystaruknews

Dec 9, 2022

महाविद्यालय ने शुरू की अभिनव पहल:निरंजनी सुपर-33 के माध्यम से छात्र-छात्रा कर सकेंगे निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी: प्रो. बत्रा

महाविद्यालय में आज निरंजनी सुपर-33 की प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की गयी जिसमें महाविद्यालय के 374 छात्र-छात्राओं पंजीकृत हुए तथा उनमें से 295 परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिती दर्ज की। उक्त जानकारी देते हुए काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज के निर्देशानुसार उक्त परीक्षा का आयोजन किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि महाविद्यालय के आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काॅलेज के छात्र-छात्राओं का एक ग्रुप ‘निरंजनी सुपर-33’ बनाया जा रहा है जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को इस ग्रुप में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जायेगी। इसमें छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व, समूह चर्चा, तर्क बुद्धि आधारित प्रश्नावली, सामान्य ज्ञान, इतिहास, वाणिज्य, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित आदि विषयों की तैयारी निशुल्क करायी जायेगी। छात्र-छात्राओं को इसके माध्यम से शिक्षा एवं उद्योग के मध्य अन्तराल को समाप्त करने में यह एक पुल का कार्य करेगा।
परीक्षा को सम्पन्न कराने में प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. नलिनी जैन, डॉ विजय शर्मा, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. विनीता चैहान, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. पल्लवी, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. अमिता मल्होत्रा, कु. वन्दना सिंह, योगेश्वरी, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, श्रीमती रिचा मिनोेेचा, रिंकल गोयल, मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory