• Sat. Jul 5th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Bystaruknews

Dec 6, 2022

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

आज संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गाँव झाबरी मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि भीमराव राम जी अंबेडकर , डॉक्टर बाला साहब अंबेडकर नाम से लोकप्रिय भारत की अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था डॉ आंबेडकर ने श्रमिकों किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया था साथ ही साथ वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारत के संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से थे आज उनके द्वारा बनाए हुए संविधान से देश पूरे विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है कार्यक्रम में संगठन मंत्री ख़ालिद ,युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप कुमार हंसराज,नीट कुमारं ,दौलत कर्म सिंह।,इंद्राज कुमार कार्तिक कुमार ,महरु सिंह कार्तिक आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory