• Mon. Feb 16th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा और वह भी मजबूत- पूर्व विधायक संजय गुप्ता तीर्थ

Bystaruknews

Aug 8, 2022

महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा और वह भी मजबूत- पूर्व विधायक संजय गुप्ता तीर्थ नगरी हरिद्वार में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विधायक महेंद्र भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया हरिद्वार की सीमा सप्त ऋषि के पास जब महेंद्र भट्ट पहुंचे तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया उनका स्वागत करने वालों में भाजपा के पूर्व विधायक वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद महाराज, विधायक आदेश चौहान विधायक प्रदीप बत्रा भाजपा के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मनीष सिंह आशीष कुमार सचिन कुमार समीर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और पुष्प वर्षा की उनका काफिला भीमगोड़ा होते हुए हर की पेडी पहुंचा भाजपा के पूर्व विधायक तेजतर्रार नेता संजय गुप्ता ने महेंद्र भट्ट को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया इस अवसर पर भट्ट का स्वागत करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि महेंद्र भट्ट निष्ठावान पार्टी के प्रति समर्पित और सबको साथ लेकर चलने वाले राजनेता है उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा में खुशी का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है संजय गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा और अधिक मजबूत होगी अपने स्वागत से अभिभूत और भावुक हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि वे आज गंगा मैया के तट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व एकता को देखकर गदगद है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी और अधिक मजबूत होगी और हम विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी पूरे देश में फतह करेंगे और 2024 में फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनेगी और लोकसभा की उत्तराखंड में सभी 5 सीटें भाजपा जीतेगी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेहनत और लगन के साथ कार्य कर रहे हैं संगठन और सरकार दोनों संबंध में बिठाकर काम कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के आत्म सम्मान के लिए भी हमेशा तत्पर रहेंगे स्वामी यतिश्वरानंद महाराज ने कहा कि महेंद्र भट्ट क्रांतिकारी नेता है मिलनसार हैं उनके पार्टी अध्यक्ष बनने से पार्टी में फिर से एकता पैदा हुई है और पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है हरकी पैड़ी पहुंचने पर महेंद्र भट्ट ने तीर्थ पुरोहितों का आशीर्वाद दिया और गंगा आरती में भाग लिया और गंगा पूजन किया गंगा सभा के दफ्तर में गंगा सभा के अध्यक्ष पंडित प्रदीप झा और सभा के अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया उन्हें गंगा जली भेंट की और उनको आशीर्वाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory