• Mon. Feb 16th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज हरिद्वार पहुंचे जहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका  जोरदार स्वागत किया.

Bystaruknews

Aug 8, 2022

बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज हरिद्वार पहुंचे जहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका  जोरदार स्वागत किया. बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज हरिद्वार पहुंचे जहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका  जोरदार स्वागत किया। नए प्रदेश अध्यक्ष का विधानसभा वार स्वागत किया गया। इस दौरान उत्साहित भाजपाइयों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाई और आतिशबाजी भी की। स्वागत के बाद महेंद्र भट्ट हर की पैड़ी पर पहुंचे जहां उन्होंने गंगा आरती में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। महेंद्र भट्ट ने कहा कि वे अपनी गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की यात्रा मां गंगा की नगरी हरिद्वार से शुरू कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है इसके लिए वे उनके आभारी है।  प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत नगर विधायक मदन कौशिक ने किया विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक संजय गुप्ता पूर्व विधायक सुरेश राठौर पूर्व विधायक स्वामी भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह मीडिया प्रभारी लव शर्मा पूर्व पार्षद कन्हैया के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory