• Sat. Jul 5th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

प्रांतीय पुलिस एसोसिएशन (पीपीएस) की नवगठित कार्यकारिणी द्वारा आज माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर धामी से शिष्टाचार भेंट की

Bystaruknews

Jul 27, 2022

प्रांतीय पुलिस एसोसिएशन (पीपीएस) की नवगठित कार्यकारिणी द्वारा आज माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर धामी से शिष्टाचार भेंट की

प्रांतीय पुलिस एसोसिएशन (पीपीएस) की नवगठित कार्यकारिणी द्वारा आज माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर धामी से शिष्टाचार भेंट की गई। हरिद्वार में कांवड़ ड्यूटी संपन्न कर सभी अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जी को श्रावण मास में शिव के प्रिय रुद्राक्ष का पौधा उन्हें भेंट किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सफल कांवड़ यात्रा हेतु किए गए मार्गदर्शन हेतु उनका धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को सफल कांवड़ ड्यूटी हेतु बधाई दी गई।


एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जी को पीपीएस कैडर रिव्यू के संबंध में भी प्रत्यावेदन माननीय मुख्यमंत्री जी को दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरजीत सिंह पँवार के नेतृत्व में उपाध्यक्ष स्वप्न किशोर सिंह, राकेश देवली, श्रीमती शाहजहां अंसारी, डॉक्टर जगदीश चंद्र, प्रकाश चंद्र आर्य रेनू लोहानी, राजेश भट्ट, लोकजीत सिंह, जोध राम जोशी, महेश चंद्र बिंजौला एवं विवेक कुटियाल सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory