• Mon. Jan 26th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जीत की ओर अग्रसर होने पर मध्य हरिद्वार मंडल भाजपा ने श्री चंद्राचार्य चौक पर पहुंचकर परस्पर एक दूसरे को बधाई

Bystaruknews

Jul 21, 2022

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जीत की ओर अग्रसर होने पर मध्य हरिद्वार मंडल भाजपा ने श्री चंद्राचार्य चौक पर पहुंचकर परस्पर एक दूसरे को बधाई

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जीत की ओर अग्रसर होने पर मध्य हरिद्वार मंडल भाजपा ने श्री चंद्राचार्य चौक पर पहुंचकर परस्पर एक दूसरे को बधाई देकर मिष्ठान खिलाकर एवं आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जहां महिलाओं को सम्मान दिया जाता है एक अत्यंत पिछड़े आदिवासी वर्ग से आने वाली महिला द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद हेतु चयन किया जाना यह सिद्ध करता है कि हमारे प्रधानमंत्री शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के प्रति कितनी चिंता रखते हैं एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा से कहीं आगे बढ़त बनाए हुए हैं उनके गांव में भी जश्न शुरू हो चुका है उड़ीसा के जनजाति बहुल जिले के गांव में जनजातीय परिवार में जन्मी द्रौपदी मुर्मू राजनीति में आने से पहले एक क्लर्क और शिक्षिका के रूप में कार्य कर चुकी हैं श्रीमती मुर्मू ने वर्ष 1997 में भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी सबसे पहले वह पार्षद बनी फिर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनी वे दो बार राज्य विधानसभा में बतौर बीजेपी विधायक चुनी गई और राज्य सरकार में बतौर मंत्री के रूप में भी कार्य किया इसके बाद झारखंड की पहली महिला राज्यपाल और किसी भी भारतीय प्रदेश की पहली जनजातीय महिला राज्यपाल बन कर उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किया और जनजातीय महिला के रूप में देश की प्रथम नागरिक बनने जा रही श्रीमती मुर्मू जी को हम अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, लव शर्मा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार, मंडल महामंत्री सिद्धार्थ कौशिक, पार्षद राजेश शर्मा, विशाल गर्ग ,कुसुम गांधी, अंश मल्होत्रा, सविता यादव, तीरथ पाल रवि, गौरव वर्मा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory