• Mon. Jan 26th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

बस नाले में गिरी, 7 यात्री गंभीर रूप से घायल

Bystaruknews

Jul 21, 2022

बस नाले में गिरी, 7 यात्री गंभीर रूप से घायल

राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर ऋषिकेश जा रही एक बस दक्षिण काली मंदिर से थोड़ा आगे हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस टनकपुर से आ रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांवड़ के चलते ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को चीला मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। गुरुवार सुबह यात्रियों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज की एक बस संख्या UK 07 PA 3083 चंडी घाट पुल से होती हुई चीला मार्ग से निकली थी। तभी दक्षिणकाली मंदिर से थोड़ा आगे मोड़ पर सामने से आती एक कार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे बस नाले में पलट गई और चीख-पुकार मच गई।

गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिर। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उनका उपचार चल रहा है. बस चालक अयूब ने बताया कि बस में 30 लोग सवार थे। जिसमें से 6 से 7 लोग घायल हुए हैं। जिनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory