• Mon. Nov 9th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज बोले

Bystaruknews

Jun 10, 2022

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज बोले

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने बीजेपी अध्यक्ष द्वारा भेजे गए लैटर को अनर्गल बात बताया है। साक्षी महाराज ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई भी नोटिस नहीं मिला है। हरिद्वार पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने कानपुर हिंसा पर बोलते हुए कहा कि जो भी लोग हिंसा में शामिल रहे हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। अब दंगाइयों को चिन्हित करके सकार ने कार्यवाही शुरू कर दी है। बाबा का बुलडोजर अब चलने लगा है सभी दोषियों पर कार्रवाई होगी। वहीं वही बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा प्रकरण पर सामने आई उमा भारती पर उन्होंने कहा कि मैं इस मामले पर कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory