• Mon. Jul 7th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

आम आदमी पार्टी हरिद्वार पार्टी कार्यालय में प्रख्यात पर्यावरणविद हिमालय पुत्र स्व. सुंदरलाल बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए   श्रद्धासुमन अर्पित किए।  प्रदेश उपाद्यक्ष नरेश शर्मा

Bystaruknews

May 21, 2022

आम आदमी पार्टी हरिद्वार पार्टी कार्यालय में प्रख्यात पर्यावरणविद हिमालय पुत्र स्व. सुंदरलाल बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए   श्रद्धासुमन अर्पित किए।  प्रदेश उपाद्यक्ष नरेश शर्मा

आम आदमी पार्टी हरिद्वार पार्टी कार्यालय में प्रख्यात पर्यावरणविद हिमालय पुत्र स्व. सुंदरलाल बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए   श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाद्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि स्व. सुंदर लाल बहुगुणा एक महान पर्यावरण-चिंतक समाज सुधारक और चिपको आंदोलन के सूत्रधार थे। उन्होंने हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में वनों के संरक्षण के लिए संघर्ष किया। वह भारत के आरंभिक पर्यावरण प्रेमियों में से एक थे। पूर्व प्रदेश उपाद्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि स्व.सुंदरलाल बहुगुणा एक सरल व्यक्तिव  के धनी थे ।  उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्रो में कई अस्मरणीय कार्य  किये। उन्हें 1984  में राष्टीय एकता पुरुष्कार, 1983 में वृक्ष मानव पुरुस्कार, 1985 जमुनालाल बजाज पुरुस्कार, ,1984 राष्टीय एकता पुरुस्कार , 1981 में पद्मश्री पुरुस्कार, 2004 में पद्म विभूषण पुरुस्कार से सम्मानित हो चुके है। आप नेता अनिल सती ने कहा की वह फकीर राना शैली और जुझारू तेवर के लिए प्रख्यात थे। उनके चलाये गए समाज कल्याण के कार्य आज भी युवाओं के लिए मिशाल है । पर्यावरण प्रेमी के साथ साथ उन्होंने समाज कल्याण के लिए  उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया । आज उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रभारी संजय सैनी, अनिल सती , संजय गौतम, आशीष गौड , नीरज  मनोज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory