• Thu. Feb 26th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी   जिला कारागार से रिहा हो गए

Bystaruknews

May 19, 2022

जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी   जिला कारागार से रिहा हो गए

तीर्थ नगरी हरिद्वार में बीते साल हुई धर्मसंसद हेट स्पीच के मामले में जेल गए जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी आज हरिद्वार की जिला कारागार से अंतरिम जमानत पर रिहा हो गए। 

13 जनवरी को जितेंद्र नारायण त्यागी को हरिद्वार के बोर्डर से हेट स्पीच मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद 17 मई को उन्हें सुप्रीम कोर्ट से 3 महीने की सशर्त अंतरिम जमानत दी गई। जिसके  बाद आज जिला कारागार से रिहा हो गए और उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाई रखी। इस दौरान बड़ी बात यह देखने को मिली की हरिद्वार की जिला कारागार में कोई भी संत महात्मा उन्हें लेने नहीं पहुंचा। हरिद्वार में पिछले साल 17 से 19 दिसंबर के बीच धर्म संसद का आयोजन किया गया था। जिसमें एक विशेष समुदाय के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बयान दिए गए थे। ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। जिसके बाद इन वायरल वीडियो के आधार पर कई लोगों ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ 23 दिसंबर को हरिद्वार कोतवाली में मामला दर्ज कराया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory