
पौराणिक डोली की अगुवाई उत्तराखंड के पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी लेकर कर ढोल नगाड़ों की थाप पर सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ बाबा की डोली को लेकर हरकी पैडी पर पहुंचे यहां पर उनका जोरदार स्वागत
तीर्थ नगरी हरिद्वार से शुरू होकर टिहरी गढ़वाल के विशॉन पर्वत तक जाने वाली विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा हरिद्वार में हर की पौड़ी में माँ गंगा में स्नान करने के बाद यहाँ से रवाना हो कर उत्तराखंड के सभी जनपदों का भ्रमण करेगी। और गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर विशॉन पर्वत पहुंचेगी और गंगा दशहरा का स्नान कर यात्रा संपन्न होगी । इस यात्रा को करने का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति की स्थापना, देव सस्कृति की रक्षा करना और इसे जीवित रखना और इसके माध्यम से प्रदेश के विकास को गति प्रदान करना भी है । पौराणिक डोली की अगुवाई उत्तराखंड के पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी कर रहे है । ढोल नगाड़ों की थाप पर सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ बाबा की डोली का हरकी पैडी पर जोरदार स्वागत किया गया और पूरे विधिविधान के साथ बाबा को माँ गंगा में स्नान ओर पूजन किया गया।
