• Thu. Feb 26th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की तृतीय दिवस400 मीटर दौड़ में प्रियंका सेमवाल व जोनी कश्यप ने मारी बाजी

Bystaruknews

May 6, 2022

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की तृतीय दिवस
400 मीटर दौड़ में प्रियंका सेमवाल व जोनी कश्यप ने मारी बाजी

एस.एम.जे.एन.पी.जी. काॅलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आयोजित हुई 400 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम की प्रियंका सेमवाल ने प्रथम स्थान, बी.काॅम. प्रथम सेम की प्राची बिष्ट ने द्वितीय तथा बी.ए. षष्टम सेम की मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बी.एससी. प्रथम सेम के जोनी कश्यप ने प्रथम स्थान, बी.काॅम. द्वितीय सेम के गणेश वर्मा ने द्वितीय तथा एम.काॅम. चतुर्थ सेम के मोहित कुमार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


उक्त जानकारी देते हुए काॅलेज के मुख्य खेलकूद अधीक्षक डाॅ तेजवीर सिंह तोमर ने बताया कि इसके अतिरिक्त ऊँची कूद (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम की प्रियंका सेमवाल ने प्रथम स्थान, बी.काॅम. प्रथम की तनीषा शर्मा ने द्वितीय तथा बी.काॅम. प्रथम की कुमकुम जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम के आशीष ने प्रथम स्थान, बी.ए. प्रथम के आशीष भण्डारी ने द्वितीय तथा बी.एससी. प्रथम के राहुल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में मुख्य खेलकूद अधीक्षक डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर तथा उनकी टीम के खेलकूद अधीक्षक डाॅ. सुषमा नयाल, विनय थपलियाल, खेलकूद प्रशिक्षक योगेश कुमार ‘रवि’, राजेश मिश्रा, अंकुर चौहान, मधुर अनेजा, उत्सव आनन्द के सक्रिय सहयोग के लिए साधुवाद दिया.


प्रतियोगिताओं को सफल कराने में निर्णायक मण्डल की भूमिका का निवर्हन डाॅ. सरस्वती पाठक, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. जे.सी. आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, श्रीमती रीचा मिनोचा, विवेक मित्तल, श्रीमती रिंकल गोयल, वैभव बत्रा, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, आस्था आनन्द, श्रीमती कविता छाबड़ा, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, दिव्यांश शर्मा,प्रज्ञा जोशी, पदमावती तनेजा, डाॅ. शिव कुमार चौहान, डाॅ. मनोज सोही, डाॅ. लता शर्मा, अंकित अग्रवाल, मोहन चन्द पाण्डेय, आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory