• Thu. Feb 26th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

द्रीनाथ जी के मुख्यपुजारी श्री ईश्वरीप्रसाद नम्बूदरी जी का ज्योतिर्मठ के प्रतिनिधियों द्वारा अभिनन्दन किया ।

Bystaruknews

May 5, 2022

द्रीनाथ जी के मुख्यपुजारी श्री ईश्वरीप्रसाद नम्बूदरी जी का ज्योतिर्मठ के प्रतिनिधियों द्वारा अभिनन्दन किया ।

भगवान बद्रीविशाल के कपाट खोलने के लिए शंकराचार्य जी की गद्दी रवाना होगी ।
१००० रोट द्वारा विष्णुसहस्रनाम से नृसिंह भगवान का अर्चन कर प्रसाद बांटा गया ।
ध्यातव्य हो कि पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के प्रतिनिधि शिष्य स्वामाश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज के आदेशानुसार आज प्रातः ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द ने
नृसिंह भगवान की पूजा सम्पन्न किया । विश्वकल्याण की कामना से ये पूजा सम्पादित की गई ।
बद्रीनाथ मन्दिर के धर्माधिकारी श्री भुवनचन्द्र उनियाल जी के आचार्यत्व में ये महत्वपूर्ण अनुष्ठान सम्पन्न हुए । देवपुजाई समिति के अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद नम्बूरी जी, वेदपाठी श्री रवीन्द्र भट्ट जी, पूर्ववेदपाठी श्री कुशलानन्द बहुगुणा जी, श्री शिवानन्द उनियाल जी, अभिषेक बहुगुणा जी, दिनेशचन्द्र सती जी, पवन पाठक जी, मनीषा सती जी , अरुणा नेगी जी आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory