• Tue. Oct 6th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

महंत नित्यानंद जी बने अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद के अध्यक्ष

Bystaruknews

Apr 5, 2026

महंत नित्यानंद जी बने अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद के अध्यक्ष

आज एक बैठक अवभूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास जी हनुमान मंदिर में धर्म कार्यों से जुड़े सन्त,कथावाचक,पुरोहित,ज्योतिषचार्य, योगाचार्य एवं मंदिरों के पुजारियों द्वारा की गई। जिसमें इन कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए। ऐसे असनगठनिक धर्माचार्यों को एक साथ एकत्रित करने पर विचार किया गया।
जिसमें सभी ने मिलकर सनातन के संरक्षण एवं सम्वर्धन हेतुं एक संगठन बनाया। जिसका नाम अंतरराष्ट्रीय धर्म परिषद रखते हुए, आचार्य चंद्रभूषण शुक्ला जी के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष के लिए महंत नित्यानंद जी महाराज,निराला धाम भूपतवाला को चयनित किया गया।
इस अवसर पर युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष शिवम महंत, महामंत्री महंत रविदेव शास्त्री, महंत ओमानंद, तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित,ज्योतिषचार्य आशुतोष अग्रवाल,कथावाचक संदीप आत्रेय शास्त्री , कथावाचक वासुदेवदास जी,कथावाचक केवल कृष्ण शास्त्री, मनसादेवी अमन दुबे,महेश दुबे,शास्त्री केशुराज गौड़,पंडित मोहित जोशी,पंडित मनोज गौड़ नजीबाबाद से, पंडित हिमांशु शर्मा नजीबाबाद से,संतोष दीक्षित, महंत गोविन्ददास , महंत कामेश्वर पूरी,महंत डॉ परमानन्द ,योगआचार्य विपिन जोशी देहरादून, महंत बलराम मुनि,महंत ज्योतिर्मयानंद, पंडित राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

श्राद्ध पक्ष में क्यों खिलाया जाता है कौवों और गायों को भोजन, कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए इस पर क्या बोले अंशुल श्री कुंज तीर्थ पुरोहित
हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, डीपीएस स्कूल रानीपुर के प्रिंसिपल रहे मुख्य अतिथिडिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने कहा कि जिले में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने और स्कूल स्तर पर नई प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा
महानिर्वाणी अखाड़े में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया कपिल मुनि षष्ठी पर्वभगवान कपिल मुनि का दर्शन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर- अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद रजिस्टर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory