• Tue. Oct 6th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सामाजिक समरसता के संवाहक हैं भगवान रविदास : मदन कौशिक

Bystaruknews

Apr 4, 2026

सामाजिक समरसता के संवाहक हैं भगवान रविदास : मदन कौशिक


श्री रविदास आश्रम, निर्मला छावनी से संस्था के अध्यक्ष संत बाबा निर्मल दास जी की अध्यक्षता में हरकी पैडी तक हुआ भव्य दमड़ी शोभायात्रा का आयोजन


सैकड़ों संतों व हजारों अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक किया शोभायात्रा में प्रतिभाग
हरिद्वार, 04 अप्रैल। तीर्थनगरी की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री भगवान रविदास आश्रम, निर्मला छावनी से संस्था के अध्यक्ष संत बाबा निर्मल दास जी व सचिव संत इन्दर दास जी महाराज के संयोजन में भव्य दमड़ी शोभायात्रा हरकी पैडी तक आयोजित की गयी जिसमें सैकड़ों संतों व हजारों अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।
निर्मला छावनी स्थित भगवान श्री रविदास आश्रम पर शोभायात्रा के शुभारम्भ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भगवान रविदास सामाजिक समरसता के संवाहक हैं। उन्हांेने समाज को सद्भाव, समानता, समरसता व स्नेह भाव का संदेश दिया। उनके विचारों ने सदैव समाज में व्याप्त विसंगतियों व कुरीतियों को समाप्त करने का कार्य किया। मदन कौशिक ने कहा कि संत बाबा निर्मल दास के नेतृत्व में संस्था समूचे देश में भगवान रविदास के विचारों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणीय भूमिका निभा रही है।
राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि भगवान रविदास जी के विचार वर्तमान परिस्थितियों में भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सदैव आडम्बरों, पाखण्ड, भेदभाव व असमानता को समाप्त करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने तत्कालीन समाज को सार्थक दिशा देने के साथ-साथ सनातनी एकता पर बल दिया।
संत बाबा निर्मल दास जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक वर्ष भगवान रविदास जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में दमड़ी शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है जिसमें इस वर्ष भी देशभर से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। दमड़ी शोभायात्रा का भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद सचिन कुमार के नेतृत्व में ललतारौ पुल पर क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर बहन संतोष जी, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद सचिन कुमार, भाजपा जिला मंत्री विनित जौली, सोनू लाठी समेत हजारों अनुयायी उपस्थित रहे।

श्राद्ध पक्ष में क्यों खिलाया जाता है कौवों और गायों को भोजन, कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए इस पर क्या बोले अंशुल श्री कुंज तीर्थ पुरोहित
हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, डीपीएस स्कूल रानीपुर के प्रिंसिपल रहे मुख्य अतिथिडिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने कहा कि जिले में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने और स्कूल स्तर पर नई प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा
महानिर्वाणी अखाड़े में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया कपिल मुनि षष्ठी पर्वभगवान कपिल मुनि का दर्शन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर- अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद रजिस्टर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory