• Wed. Mar 4th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

शिवालय निकेतन ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल व साडियां

Bystaruknews

Dec 27, 2025

शिवालय निकेतन ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल व साडियां
हरिद्वार, 27 दिसम्बर। श्यामपुर कांगड़ी स्थित शिवालय निकेतन ट्रस्ट के स्वामी नागेन्द्र महाराज एवं स्वामी विपनानन्द महाराज ने बैरागी कैम्प स्थित श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े मंे जरूरतमंद परिवारों को कंबल व साड़ीयां वितरित की। इस दौरान स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित होता है। गरीब असहाय परिवारों की सेवा करने उद्देश्य से सैकड़ों परिवारों को कंबल व साड़ीयां वितरित की गयी हैं। उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना ईश्वर पूजा के समान है। सभी को सदैव मानव कल्याण के लिए तत्पर रहनाा चाहिए।
स्वामी विपनानन्द महाराज ने कहा कि मानव कल्याण ही शिवालय निकेतन ट्रस्ट का उद्देश्य है। मानव सेवा के लिए ट्रस्ट द्वारा कई सेवा प्रकल्पों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के सेवा प्रकल्पों के माध्यम से गरीबजन की सेवा के साथ उन्हंे धर्म और अध्यात्म का ज्ञान भी प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वामी ऋषिदास, संत अमित दास, विश्वास आनन्द, सनातन हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अमित वालिया भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory