• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अल्मोड़ा में लगाए गए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वाराशिविर,अल्मोड़ा

Bystaruknews

Dec 17, 2025

अल्मोड़ा में लगाए गए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वाराशिविर,अल्मोड़ा।


उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा नालसा(मानसिक बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों और बौद्धिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं) योजना,2024 व नालसा आशा एस.ओ.पी के अनुक्रम में दूरस्थ दुर्गम क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जसकोट,राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार व ग्राम- पलना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किये गये।जागरूकता शिविरों का आरम्भ नालसा थीम गीत (” एक मुठ्ठी आसमान “) चलाकर किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों व ग्रामीणों को मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के कानूनी अधिकार, कल्याणकारी योजनाओं, बाल विवाह प्रतिषेध, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों,बच्चो व महिलाओं के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता,गुड टच, बैड टच, चाईल्ड लाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, श्रमिको के अधिकारों आदि के विषय में जागरूक किया गया व पंफ्लेट वितरित किये गए।राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार में बाल विवाह प्रतिषेध पर नुक्कड़ नाटक व राजकीय इंटर कॉलेज जसकोट में बाल श्रम प्रतिषेध पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किये गये।अधिकार मित्र उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory