• Thu. Mar 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

संत समाज ने दी ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद महाराज को श्रद्धांजलि

Bystaruknews

Aug 18, 2025

संत समाज ने दी ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद महाराज को श्रद्धांजलि
त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद-स्वामी भास्करानंद
हरिद्वार, 18 अगस्त। विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के परमाध्यक्ष स्वामी राजेंद्रानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संत समाज ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। भूपतवाला स्थित दयाधाम आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। समाज को गौसेवा के मार्ग पर अग्रसर करने में उनका योगदान सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद महाराज दिव्य संत थे। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मानव कल्याण और गौसेवा में योगदान करना चाहिए। भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि स्वामी राजेंद्रानंद महाराज का असमय ब्रह्मलीन होना पूरे समाज के लिए गहरी क्षति है। उनका गरिमामय और त्यागपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गौसेवा और समाज में धर्म और अध्यात्म के प्रचार को पूरा जीवन समर्पित करने वाले ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद महाराज अत्यंत मिलनसार और सरल स्वभाव के संत थे। आज वे भले ही स्थूल रूप से संसार में नहीं है। लेकिन उनके विचार और वाणी सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। स्वामी ऋषि रामकृष्ण, स्वामी शिवानंद भारती, महंत जसविन्दर सिंह, महंत गोविंददास, महंत रघुवीर दास, महंत सूरज दास, महंत जयराम दास, स्वामी चिदविलासानंद, महंत राघवेंद्र दास, महंत जयेंद्र मुनि, स्वामी संतोषानंद सहित तमाम संतों महंतों ने ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory