• Thu. Mar 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

नवरात्र आराधना करने से दूर होती हैं जीवन की सभी विघ्न बाधाएं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Mar 19, 2026

नवरात्र आराधना करने से दूर होती हैं जीवन की सभी विघ्न बाधाएं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने की मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा
हरिद्वार, 19 मार्च। चैत्र नवरात्र के पहले दिन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्र मां भगवती की कृपा प्राप्त करने का सबसे बेहतर अवसर हैं। नवरात्रों में पूर्ण विधि विधान से मां के सभी नौ स्वरूपों की आराधना करने से जीवन की सभी विघ्न बाधाएं दूर होती हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि मां मनसा देवी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। श्रद्धालु भक्त मनोकामना पूर्ति के लिए मंदिर परिसर में स्थित वृक्ष पर धागा बांधते हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु धागे को खोलकर मां को अर्पण कर देते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में अब पुरानी परंपरा शुरू करते हुए ढोल नगाड़े बजाकर रोजाना मां मनसा देवी की विशेष पूजा अर्चना व आरती की जाएगी। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रद्धालु नवरात्रों में पूर्ण विधि विधान से मां भगवती की पूजा आराधना करें। नवरात्र आराधना करने के साथ देवी स्वरूपा कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी लें। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी सीमा गिरी, अनिल शर्मा, महेश दुबे, नमन शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory