• Wed. Mar 18th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं-ललित नैय्यर

Bystaruknews

Mar 18, 2026

ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट
दिल्ली, रेड आर्मी और नॉर्थ इर्स्टन जयपुर ने दर्ज की जीत


उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं-ललित नैय्यर
हरिद्वार, 18 मार्च। जिला बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दिल्ली व नॉर्थ इर्स्टन रेलवे के बीच खेले गए मैच में दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92-61 से जीत हासिल की। रेड आर्मी और चंडीगढ़ के बीच खेले गए मैच में रेड आर्मी ने 90-75 से जीत हासिल की। नॉर्थ इर्स्टन जयपुर और सीआईएसएफ के बीच खेले गए मैच में नॉर्थ इस्टर्न जयपुर ने सीआईएसएफ को 88-76 से हराया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता किरणपाल वाल्मीकि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि खेल कैरियर का भी बेहतर माध्यम हैं। इसलिए युवा पीढ़ी को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार नेशनल लेवल का बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमें अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रही हैं। ललित नैय्यर ने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की है। उन्होंने सरकार से हरिद्वार में इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इंडोर स्टेडियम का निर्माण होने से स्थानीय बॉस्केटबाल खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। अन्य इंडोर गेम को भी इसका लाभ मिलेगा। एसोसिएशन के जिला सचिव संजय चौहान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि एसोसिएशन के प्रयासों से उत्तराखंड में बॉस्केटबॉल के प्रति युवाओं में रूझान बढ़ा है। कई अच्छे खिलाड़ सामने आए हैं जो आगे चलकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। जिला चेयरमैन रवि बजाज ने बताया कि टूर्नामेंट में देश भर से 13 टीम महिला एवं पुरूष वर्ग में प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का प्रयास है कि स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा मिले। ऑल इंडिया लेवल का टूर्नामेंट आयोजित होने से स्थानीय खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज ने टूर्नामेंट का आयोजन करने पर जिला बॉस्टेबॉल एसोसिएशन की सराहना की और टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही टीमों को बधाई दी। इस अवसर पर गुलशन अदलक्खा, ऋषि सचदेवा, आदित्य चौहान, जुगराज सिंह, अनिल मेहता, अंकुश रोहेला, अंकुर राणा, नीरज त्यागी, सतीश त्यागी, अनिल गोयल, अनुज वालिया, योगेश शर्मा, आनंद सागर, प्रकाश केशवानी, अर्श नैय्यर, मयंक मल्होत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory