• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भगवान शिव और मां काली की कृपा से मिलती अटूट साधना की शक्ति-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 28, 2025

भगवान शिव और मां काली की कृपा से मिलती अटूट साधना की शक्ति-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 28 जुलाई। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की पूरे सावन चलने वाली शिव साधना निरंतर जारी है। सोमवार को स्वामी कैलाशानंद गिरी ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनसा देवी हादसे के मृतकों को शिवधाम में स्थान देने की प्रार्थना की। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव और मां काली की कृपा से उन्हें लगातार अटूट साधना करने की शक्ति मिलती है। भक्तों के एक लोटा जल अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाने वाले भगवान शिव अत्यन्त सरल और भोले हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अधिक कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। सद्मार्ग पर चलते हुए विधिवत भगवान शिव की आराधना करें। जरूरतमंदों की मदद करें। माता पिता की सेवा करें। सद्मार्ग पर चलने वालों पर भगवान शिव हमेशा कृपा करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि श्री दक्षिण काली मंदिर में मां काली के साथ भगवान शिव भी साक्षात रूप से विराजमान हैं। मंदिर में विधि विधान से आराधना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory