• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा दूधिया बंद भूपत वाला स्थित बिजली घर पर बिजली विभाग की मनमानी के विरोध में धरना कर विरोध प्रदर्शन किया

Bystaruknews

Mar 12, 2026

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा दूधिया बंद भूपत वाला स्थित बिजली घर पर बिजली विभाग की मनमानी के विरोध में धरना कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि उत्तराखंड बिजली उत्पादक प्रदेश होने के बावजूद उत्तराखंड की जनता को भाजपा सरकार द्वारा महंगी बिजली दी जा रही है और इस वर्ष बिजली के बिलों में छूट न देकर आम जनता के ऊपर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है, महज सिर्फ 5000 के बिल जमा ना करने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं जो की शर्मनाक बात है महानगर कांग्रेस इस धरने के माध्यम से चेतावनी देना चाहती है कि अगर विभाग ने अपना रवैया नहीं बदला तो कांग्रेस बड़े आंदोलन को बाध्य होगी,
धरने को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस महासचिव कैलाश भट्ट और युवा नेता अजय गिरी ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा आमजन के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
धरने को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और तरुण व्यास ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार में लोगों को महंगी बिजली दी जा रही है जबकि दूसरे प्रदेशों में भाजपा कई कई यूनिट बिजली फ्री में दे रही है तो उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?,
धरने को संबोधित करते हुए पार्षद महावीर वशिष्ठ और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन सस्ती बिजली को तरस रहे है और इस चुनावी वर्ष में भी लोगों को बिजली के बिलों में छूट न देकर सरकार ने साफ कर दिया है कि भाजपा सिर्फ चंद उद्योगपतियों की सरकार है,
धरने को संबोधित करते हुए एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा और यूथ कांग्रेस जिला महासचिव शुभम जोशी ने कहा कि आमजन महंगी बिजली से परेशान है और आने वाले दिनों में इस सरकार की विदाई करने का मन बना चुका है,
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से विमल शर्मा साटू,ओम मलिक,करन सिंह राणा,ऋषभ वशिष्ठ,गौरव गोस्वामी, नागेश रावत, रितेश पांडेय, मोहित अरियाल शर्मा,डुंगर सिंह,ऋषभ गिरी, राहुल पाठक,अनिल ठाकुर,सत्यम शर्मा, तरूण बेरी,मनीष कौशल, योगेश त्यागी, जतिन बब्बर, विकास शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory