• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

संत समाज ने दी ब्रह्मलीन स्वामी ऋषि केशवानंद महाराज को श्रद्धांजलिदिव्य आत्मा थे ब्रह्मलीन स्वामी ऋषि केशवावंनद-स्वामी ऋषि रामकृष्ण

Bystaruknews

Jul 27, 2025

संत समाज ने दी ब्रह्मलीन स्वामी ऋषि केशवानंद महाराज को श्रद्धांजलि
दिव्य आत्मा थे ब्रह्मलीन स्वामी ऋषि केशवावंनद-स्वामी ऋषि रामकृष्ण


हरिद्वार, 27 जुलाई। भूपतवाला स्थित निर्धन निकेतन आश्रम के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि केशवानंद महाराज के 101वें अवतरण दिवस पर संत समाज ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बच्चों ने भगवान शिव की नृत्य नाटिका और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। निर्धन निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने अवतरण दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी ऋषि केशवानंद महाराज दिव्य आत्मा थे। सनातन धर्म और समाज की सेवा में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आश्रम की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। महंत मोहन सिंह ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी ऋषि केशवानंद महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उनके द्वारा स्थापित सेवा प्रकल्पों को स्वामी ऋषि रामकृष्ण आगे बढ़ाते हुए आश्रम की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम योगदान दे रहे हैं। बाबा हठयोगी एवं स्वामी चिदविलासानंद महाराज ने कहा कि संत समाज के प्रेरणा स्रोत ब्रह्मलीन स्वामी ऋषि केशवानंद महाराज ने समाज में धर्म और अध्यात्म का प्रचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनका त्यागपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर महंत मोहन सिंह, स्वामी शिवानंद भारती, बाबा हठयोगी, स्वामी चिदविलासानंद, स्वामी सुखदेवानंद, महंत संतोष मुनि, महंत तीरथ सिंह, महंत सूरज दास, महंत दुर्गादास, स्वामी योगानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि सहित कई संत महंत मौजूद रहे और स्वामी ऋषि रामकृष्ण को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory