• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने की मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की और से मृतकों को 5 लाख और घायलों को 1 लाख देने की घोषणा

Bystaruknews

Jul 27, 2025

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने की मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की और से मृतकों को 5 लाख और घायलों को 1 लाख देने की घोषणा
हरिद्वार, 27 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मनसा देवी मंदिर पर हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रूपए देने की घोषणा की है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपए देने की घोषणा करने के बाद मंदिर ट्रस्ट ने उनसे वार्ता की और मृतकों को 5-5 लाख रूपए व घायलों को 1-1 लाख रूपए देने का फैसला किया।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हादसे को लेकर हर कोई दुखी है। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। कांवड़ मेले में रोजाना लाखों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। पूरा कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हुआ। सवेरे साढ़े आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि मंदिर के नीचे जो सीढ़ी मार्ग है। वहां से रोने की आवाजें आ रही हैं। सूचना मिलते ही वे मंदिर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग की सीढ़ीयां खड़ी सीढ़ीयां है। हो सकता है कि सीढ़ीयां पर पानी गिरा हो और पैर फिसलने से किसी के गिरने पर भगदड़ हो गयी हो। उन्होंने कहा कि मां गंगा और मां मनसा देवी से प्रार्थना है कि सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और घायलों को जल्द स्वस्थ करे।
संत समाज ने भी जताया हादसे पर दुख
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महांडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, जयराम पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महांडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति पूरी, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी, महंत राघवेंद्र दास, महंत जसविन्दर सिंह, स्वामी शिवानंद भारती, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, स्वामी राजेंद्रानंद, महंत रघुवीर दास, महंत मोहन सिंह सहित तमाम संतों ने हादसे पर दुख व्यक्त करते मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory