• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार एवं अपर मेला अधिकारी दयानन्द सरस्वती के निर्देशन में आज दूसरे दिन भी चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Bystaruknews

Jul 8, 2025

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार एवं अपर मेला अधिकारी दयानन्द सरस्वती के निर्देशन में आज दूसरे दिन भी चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

 

कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी / अतिक्रमण प्रभारी डॉ. गम्भीर सिंह तालियान तथा सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। गया।





       इस अभियान के अंतर्गत अनाधिकृत अतिक्रमणों को हटाया गया तथा सड़कों एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त किया गया, जिससे आवागमन में सुगमता सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग, गंदगी फैलाने तथा अतिक्रमण से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्यवाही की गई, जिससे  13000  रूपये की धनराशि वसूली गई, इसके अतिरिक्त, अनधिकृत सामानों की जब्ती एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई।      
       अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।यह अभियान  प्रमुख क्षेत्रों में संचालित किया गया।
  1. श्रद्धानंद घाट एवं उससे जुड़े पार्किंग क्षेत्र/राजमार्ग ।
  2. सी.सी.आर. मार्ग से तिरक्षा। पुल,नाई घाट,सुभाष घाट,घंटाघर, हरकीपैड़ी होते हुए अपर रोड।
    इस अभियान मुख्य उद्देश्य कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त बनाना है, जिससे आपातकालीन सेवाओं जैसे कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा पुलिस एवं प्रशासन के वाहनों की आवाजाही निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा सके।
    यह पहल इस बात को सुनिश्चित करने की दिशा में है कि शिवभक्त कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की यात्रा शांतिपूर्ण और बाधारहित रूप से संपन्न हो।
यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory