• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि धामी सरकार के चार साल में महंगाई, पलायन महिलाओं पर अत्याचार, आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं।

Bystaruknews

Jul 9, 2025

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि धामी सरकार के चार साल में महंगाई, पलायन महिलाओं पर अत्याचार, आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता के दौरान महिलाओं के प्रति अपराध पर कहा कि इनमें कहीं न कहीं भाजपा नेताओं की संलिप्तता पाई जा रही है, चाहे अंकिता भंडारी का मामला हो चाहे अनामिका शर्मा का। यू सी सी में पाश्चात्य सभ्यता पर आधारित बने लिव इन रिलेशनशिप कानून से अपराध बढ़े हैं। सरकार का ब्यूरोक्रेसी पर कोई नियंत्रण नहीं है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों को सरकार दबाने का प्रयास करती है जिसका जीता जागता उदाहरण नगर निगम में भूमि खरीद का मामला है अगर विपक्ष ने और पत्रकारों ने आवाज ना उठे होती तो यह मामला दबा दिया जाता। मनोज सैनी ने वंदना कटारिया स्टेडियम के नाम परिवर्तन पर सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। महिला कांग्रेस की अंजू मिश्रा ने हरिद्वार में बढ़ती नशाखोरी के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। वरुण बालियान ने कहा 4 साल में प्रदेश बेहाल हुआ है। महेश प्रताप राणा ने शिवालिक नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार के मामलों को बताया। दीपक टंडन ने भी अनेक मुद्दे उठाए। इस अवसर विकास सिंह, प्रहलाद चौहान, राजीव भार्गव, पार्षद हिमांशु गुप्ता, विवेक भूषण विक्की, तरुण व्यास, पुनीत कुमार, ऋषभ वशिष्ठ, अरुण चौहान रचना शर्मा सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory