• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सनातन परंपरांओं को आगे बढ़ा रहे हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Jul 8, 2025

सनातन परंपरांओं को आगे बढ़ा रहे हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 8 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, आनन्द अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती, स्वामी शंकरानंद ब्रह्मचारी एवं स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और चरण छूकर आशीर्वाद लिया। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास में भेंट के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी को आशीर्वाद देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नायब सिंह सैनी कुशल प्रशासक के रूप में हरियाणा का विकास करने के साथ सनातन परंपरांओं के संरक्षण संवर्धन में भी योगदान कर रहे हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संतों का बेहद सम्मान करने वाले नायब सिंह सैनी के रूप में हरियाणा को कुशल मुख्यमंत्री मिला है। सनातन परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए नायब सिंह सैनी हरियाणा को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि नायब सिंह सैनी के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को सनातन परंपरांओं का सम्मान करने वाला मुख्यमंत्री दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत महापुरूषों के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के अनुरूप हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का लक्ष्य है।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory