• Sun. Jul 6th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरी-स्वामी कैलाशानंद गिरीजीवन को सशक्त बनाते हैं श्रद्धा और भक्ति-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Jul 6, 2025

साध्वी सरिता गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर
अखाड़े की परंपराओं को आग बढ़ाने में योगदान करेंगी महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरी-स्वामी कैलाशानंद गिरी
जीवन को सशक्त बनाते हैं श्रद्धा और भक्ति-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 6 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी की अध्यक्षता और निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वरों एवं संत महापुरुषों के सानिध्य मे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कथा वाचक साध्वी सरिता गिरि को निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया। गौतम बुद्ध नगर के गांव सुतियाना स्थित मां भगवती मंदिर में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में मुख्य अतिथी निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, जगद्गुरू कुमार स्वामी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत राजगिरी सहित निंरजनी अखाड़े के पंच परमेश्वरों ने साध्वी सरिता गिरी को तिलक चादर प्रदान कर महामंडलेश्वर पद पर अभिषिक्त किया।
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज ने कहा कि कथावाचक साध्वी सरिता गिरी विद्वान संत हैं। निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में साध्वी सरिता गिरी अखाड़े की परंपरांओं को आगे बढ़ाने में योगदान करेंगी। अखाडा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भक्ति और श्रद्धा जीवन को सशक्त और शांतिपूर्ण बनाते हैं। कथा के माध्यम से समाज को श्रद्धा और भक्ति का संदेश दे रही निरंजनी अखाड़े की नवनियुक्त महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरी संत परंपरांओं का पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में मुख्य भूमिका निभाएंगी।
जगद्गुरू कुमार स्वामी महाराज ने कहा कि संतो का जीवन आत्म-सुधार, समाज सेवा और धर्म की प्रेरणा देता है। नवनियुक्त महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरी समाज को धर्म और अध्यात्म की प्रेरणा देते हुए अखाड़े को मजबूती प्रदान करेंगी। निरंजनी अखाडे़ के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी एवं महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया और कहा कि संतों का जीवन परमार्थ के लिए होता है। महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरी अखाड़े की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाने में योगदान देंगी।
नवनियुक्त महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरी ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखाड़े ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। अखाड़े की परंपरांओं के अनुसार जिम्मेदारी का पालन करते हुए समाज को धर्म और अध्यात्म की प्रेरणा देना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory