• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

मां कामाख्या देवी भक्तों का कल्याण करती है -श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Jun 23, 2025

मां कामाख्या देवी भक्तों का कल्याण करती है -श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 23 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी ने असम के गुहावटी स्थित मां कामख्या देवी मंदिर में राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रखने हेतु विशेष अनुष्ठान किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि 51 शक्तिपीठों में एक मां कामाख्या देवी मंदिर में मां भगवती साक्षात रूप से विराजमान हैं और भक्तों का कल्याण करती हैं। मां कामाख्या देवी मंदिर तंत्र साधना का भी प्रमुख केंद्र हैं। प्रतिवर्ष मंदिर में मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु मां कामाख्या के दर्शन पूजन के लिए आते हैं। मां भगवती की कृपा से श्रद्धालु भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एवं आनन्द पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरी ने बताया कि मां कामाख्या देवी की शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। महाशक्ति का अवतार मां कामाख्या देवी साक्षात शक्ति स्वरूपा हैं। तमाम तंत्र साधक कामाख्या देवी मंदिर में तंत्र साधना के लिए आते हैं। मां कामाख्या देवी भक्तों को सुख समृद्धि और आरोग्य प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory