• Mon. Jun 23rd, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सनातन धर्म के संरक्षण संवर्द्धन में अखाड़ों और धार्मिक संस्थाओं का अहम योगदान-श्रीमहंत रामरतन गिरी

Bystaruknews

Jun 23, 2025

सनातन धर्म के संरक्षण संवर्द्धन में अखाड़ों और धार्मिक संस्थाओं का अहम योगदान-श्रीमहंत रामरतन गिरी
हरिद्वार, 23 जून। भारत माता जनहित ट्रस्ट एवं भारत माता मंदिर ट्रस्ट के सचिव आईडी शास्त्री ने श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी पहुंचकर अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी से भेंटकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान धर्म चर्चा करते हुए श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म के संरक्षण संवर्द्धन और प्रचार प्रसार में अखाड़ों व धार्मिक संस्थाओं का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज द्वारा निर्मित भारत माता मंदिर पूरे देश को धर्म संस्कृति व राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा दे रहा है। श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि गंगा हरिद्वार की पहचान है। गंगा जल के आचमन मात्र से ही व्यक्ति का जीवन बदल जाता है। पतित पावनी मां गंगा की निर्मलता, अविरलता बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। आईडी शास्त्री ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में प्राप्त ज्ञान और मार्गदर्शन से ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि पौराणिक काल से ही हरिद्वार की पुण्य भूमि से प्रसारित होने वाले संत महापुरूषों के आध्यात्मिक संदेशों से पूरे विश्व को मार्गदर्शन मिला है। वर्तमान में भी हरिद्वार में अखाड़ों और मठ मंदिरों द्वारा मानव कल्याण के लिए अनेक प्रकल्पों का संचालन किया जा रहा है। जिससे जरूरतमंदों को लाभ प्राप्त हो रहा है। आईडी शास्त्री ने कहा कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए भारत माता मंदिर के माध्यम से देश और समाज की सेवा में योगदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory