• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख

Bystaruknews

Jun 12, 2025

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख
हरिद्वार, 12 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुख प्रकट करते हुए सभी मृतकों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त की है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गुजरात में हुए विमान हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत का समाचार अत्यन्त दुखद है। विमान हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति वे संवेदना व्यक्त करते हैं। विमान दुर्घटना के मृतकों में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। विजय रूपाणी ने सनातन हिंदू संस्कृति को आगे बढ़ाने और गुजरात के लोगों की सेवा में अहम योगदान दिया। मां गंगा सभी मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि सरकार विमान हादसे की जांच कराए और सभी मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory