• Wed. Sep 17th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हरिद्वार में गंगा घाट पर अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि, मां गंगा से आत्मशांति की प्रार्थना

Bystaruknews

Jun 13, 2025

हरिद्वार में परमार्थ घाट पर अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि, मां गंगा से आत्मशांति की प्रार्थना

हरिद्वार। उत्तर हरिद्वार स्थित परमार्थ घाट पर गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने मां गंगा के तट पर दीपदान कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दुखद अवसर पर भाजपा नेता विदित शर्मा ने कहा कि यह हादसा पूरे देश के लिए एक गहरी त्रासदी है। मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि वे मृतकों के परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

साध्वी अनन्या देवी ने इसे हृदय विदारक घटना बताया और कहा कि यह दुर्घटना केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को व्यथित कर गई है। उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें।

योगाचार्य स्वामी निरंजन देव ने बताया कि हादसे में मारे गए कुछ लोग हरिद्वार स्थित उनके आश्रम से जुड़े थे। उनमें से शैलेंद्र गोविंदभाई परमार और उनकी पत्नी नेहाल बहन परमार नियमित रूप से आश्रम आते थे और योग से उनका गहरा जुड़ाव था। स्वामी जी ने नम आंखों से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और मां गंगा से उन्हें शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

धर्मशाला समिति के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है और इसे सोच कर भी मन कांप उठता है। वहीं भाजपा के मीडिया प्रभारी विकल राठी ने कहा कि यह समय संवेदनाओं का है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी मृतकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

श्रद्धांजलि सभा में विदित शर्मा, साध्वी अनन्या देवी, योगाचार्य स्वामी निरंजन देव, राम अवतार शर्मा, विकल राठी, ललित प्रजापति, ममता लाल शुक्ल, ओम स्वामी, अजीत ढाका, सरिता ढाका, आशीष मिश्रा, योगिता मिश्रा, ज्योति कौशिक, सूरज बालियान, मनोज बिष्ट, सीताराम बडोनी, संजिला शर्मा, पूजा गुप्ता, चंद्रकांता भाटिया, अभिषेक, श्याम पांडे, मनोज शर्मा, अशोक पारीक, अर्जुन सिंह राणा, रमन पाठक आदि मौजूद रहे।

यह श्रद्धांजलि सभा एक भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें मां गंगा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक रूप से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की गई।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं
दुबई प्रवास पर पूज्य गुरुदेव का दिव्य प्रवचन कार्यक्रम भक्तों के लिए एक अलौकिक और अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ। हज़ारों श्रद्धालु भक्तगण बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुजी के पावन सान्निध्य में एकत्रित हुए और उनकी वाणी एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया।
पुण्य तिथी पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह को श्रद्धांजलिविद्वान संत थे ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह- श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory