• Sun. Jul 6th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

संतों का जीवन परमार्थ के लिए समर्पित: डीपी यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री ने की हनुमान की पूजा अर्चना, लिया डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज का आशीर्वाद

Bystaruknews

Jun 12, 2025

संतों का जीवन परमार्थ के लिए समर्पित: डीपी यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री ने की हनुमान की पूजा अर्चना, लिया डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज का आशीर्वाद

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल यादव (डीपी यादव) ने कहा कि संतों का जीवन समाज सेवा, शिक्षा और भक्ति के माध्यम से मानवता की सेवा करने में समर्पित होता है। संत केवल आत्मसाक्षात्कार तक सीमित नहीं रहते, बल्कि अपने ज्ञान और अनुभव को समाज में बांटते हैं। ऐसे संत लोगों को जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।


यूपी के कैबिनेट मंत्री ने लिया, हनुमानजी महाराज का आशीर्वाद
गौरतलब है कि यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बाहुबली नेता धर्मपाल यादव (डीपी यादव) ने बुधवार को श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर सिंहद्वार, ज्वालापुर हरिद्वार पहुंचकर आश्रम के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज से भेंटवार्ता की। स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने शाल, माला एवं पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया। इसके पूर्व उन्होंने हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि कई संत ऐसे हैं जिन्होंने अपने जीवन को परमार्थ के लिए समर्पित किया, जैसे कि संत कबीर, गुरु नानक, संत तुकाराम और संत रविदास। महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज इसी कड़ी के संत हैं। श्री अवधूत मंडल आश्रम के माध्यम से जनकल्याण के कार्य करने में समर्पित है। आज आश्रम में वेद विद्यालय, चिकित्सालय, गौशाला, अन्नक्षेत्र, सहित अन्य सेवा प्रकल्प जारी है। स्वामी संतोषानंद जैसे संतों को महान माना जाता है, जो अपने त्याग, प्रेम और करुणा से समाज को एक नई दिशा देते हैं। संतों का जीवन एक प्रेरणा है, जो हमें सिखाता है कि जीवन का सच्चा अर्थ दूसरों की सेवा और मानवता की भलाई में निहित है। इस मौके पर साध्वी नेहा गौतम, आयुर्वेदाचार्य डॉ रामदास उदासीन, स्वामी पुरूषोत्तमाचार्य, स्वामी ओमप्रकाश, पं राजेन्द्र अवस्थी, विजय, प्रांजल, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया
सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory