• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

लकसर में सिडकुल की स्थापना किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया

Bystaruknews

Jun 12, 2025

लकसर में सिडकुल की स्थापना किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया
लकसर में सिडकुल की स्थापना होने पर शिवालय निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी विपनानंद महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी विपनानंद महाराज ने कहा कि राज्य गठन के बाद भी लक्सर का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया था। युवाओं को रोजगार के लिए दूर जाना पड़ता था। सिडकुल रोशनाबाद की तर्ज पर लक्सर में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने से क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। सिडकुल का लाभ लकसर के अलावा खानपुर, प्रह्लादपुर को भी मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्वामी विपनानंद महाराज ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस का विस्तार भी लक्सर रोड से प्रस्तावित है। हरिद्वार-खानपुर-पुरकाजी फोर लेन का कार्य शीघ्र शुूरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि लकसर के रेल नेटवर्क से जुड़े होने का लाभ सिडकुल में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाईयों को मिलेगा। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। जिससे स्थानीय युवाओं को उनके आसपास ही नौकरियों के अवसर मिलेंगे। औद्योगिक इकाईयों की स्थापना होने से क्षेत्र में व्यापार भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory