• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त जी महाराज की पुण्य स्मृति में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर,

Bystaruknews

Jun 9, 2025

त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त जी महाराज की पुण्य स्मृति में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर,


हरिद्वार।
श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा (पंजाब) नई दिल्ली के संस्थापक त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त जी महाराज की 66वीं पुण्य तिथि के अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन हरिद्वार नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल और सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देशबंधु ने संयुक्त रूप से किया। मेयर श्रीमती किरण जैसल ने चिकित्सकों से अपने स्वास्थ्य की जांच-पड़ताल भी कार्रवाई।
नगर निगम हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण जैसल ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाने पर श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब नई दिल्ली के पदाधिकारियों और मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के चिकित्सकों और प्रशासकों की भूरि- भूरि प्रशंसा की।
सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देशबंधु ने कहा कि क्या मूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त जी महाराज की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर मैक्स हॉस्पिटल देहरादून चिकित्सकों प्रशासन एवं नर्सिंग स्टाफ का आभार जताया। इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के चिकित्सकों सीनियर फिजिशियन डॉक्टर डॉ. शिवांगी बंसल, हड्डी रोग विभाग के डॉ. शुभम भट्ट, नर्सिंग स्टाफ नेहा और मानसी ने चिकित्सा शिविर में जांच पड़ताल की। मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के प्रशासक हिमांशु सैनी ने बताया कि बड़ी तादाद में आए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में पड़ताल की गई।
इस अवसर पर सभा के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित इंद्र मोहन गोस्वामी , डी एस मदान, नगर निगम हरिद्वार के पार्षद आकाश भाटी, महंत स्वरूप बिहारी शरण, शिविर के संयोजक सुनील दत्त पांडेय मनोज खन्ना आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory