• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जय मां मिशन की साध्वियां और भक्त पूरे देश में कर रहे सेवा कार्य-साध्वी शरण ज्योति

Bystaruknews

Jun 9, 2025

जय मां मिशन की साध्वियां और भक्त पूरे देश में कर रहे सेवा कार्य-साध्वी शरण ज्योति
हरिद्वार, 9 जून। देश की खुशहाली और मानव कल्याण के लिए आयोजित जय मां मिशन की अध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति मां के 40 दिवसीय विशेष अनुष्ठान का एक माह पूरा होने पर श्रवणनाथ नगर स्थित जय मां आश्रम में विशेष पूजा अर्चना और यज्ञ किया गया। इस अवसर पर साध्वी शरण ज्योति मां ने कहा कि ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज ने मानव सेवा के लिए मिशन की स्थापना की थी। ब्रह्मलीन उषा माता महाराज के परम शिष्य ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज ने मिशन के कार्यो को आगे बढ़ाया। ब्रह्मलीन उषा माता महाराज व ब्रह्मलीन महादेव महाराज द्वारा स्थापित सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाते हुए मिशन की साध्वियां और भक्त पूरे देश में सेवा कार्यो का संचालन कर रहे हैं। साध्वी जीवन ज्योति मां ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति सेवा की संस्कृति है। संतों के सानिध्य में समाज को सेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है। भीषण गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को शीतल पेय पदार्थो का वितरण करें। ऐसा करने से ईश्वरीय कृपा प्राप्त होगी। इस दौरान साध्वी पूजा ज्योति मां, साध्वी शीतल ज्योति मां, स्वामी रविदेव शास्त्री, जगदीश चावला, पंडित गणेश, स्वामी दिनेश दास, स्वामी गोपाल, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि आदि संत जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory