• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गंगा दशहरे पर सभी सनातन धर्मावलंबी अपने घरों में दीपक जलाएंश्रीमहंत मधूसूदन गिरी

Bystaruknews

Jun 5, 2025

गंगा दशहरे पर सभी सनातन धर्मावलंबी अपने घरों में दीपक जलाएंश्रीमहंत मधूसूदन गिरी
। बापेश्वर धाम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व दीपावाली की तरह मनाने की अपील की है। गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर कनखल स्थित बापेश्वर धाम में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि राजा भगीरथ के कठोर तप के बाद मां गंगा ने स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित होकर राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को मोक्ष प्रदान किया। स्वर्ग से पृथ्वी पर आने के बाद मां गंगा निरंतर मानव कल्याण कर रही है। उन्होंने कहा कि मां गंगा जगत की पालनहार है और गंगा जल के बिना जीवन अधूरा है। मां गंगा मानव कल्याण करने के साथ पृथ्वी के बड़े भू भाग को सिंचित भी करती है। जिससे अन्न उत्पन्न होता है और मानव जीवन को गति मिलती है। श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि मां गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गंगा दशहरा पर्व को दीपावली की तर्ज पर मनाएं। गंगा दशहरे पर सभी सनातन धर्मावलंबी अपने घरों में दीपों का प्रकाश करें और विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना करें। स्वामी विपनानंद एवं स्वामी नागेंद्र महाराज ने सभी से गंगा की पवित्रता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही गंगा को निर्मल और अविरल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आएं तो तीर्थ के नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार का दूषित पदार्थ, पॉलीथीन, पुराने कपड़े, बचा हुआ भोजन आदि गंगा में ना डालें। स्वामी माधव तीर्थ महाराज, स्वामी मुरारी दास, स्वामी वन्दना गिरी, स्वामी कृष्णदास, स्वामी सम्राट बापू, स्वामी मस्तराम गिरी, अवधूत स्वामी, स्वामी मोहनदास, स्वामी शंभू पुरी, महंत ओमानंद गिरी, स्वामी विक्रम गिरी, स्वामी दर्शन गिरी, स्वामी अमृत गिरी आदि ने संतों ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस दौरान परेश भाई, उमेश भाई पटेल, प्रह्लाद भाई, दिनेश भट्ट, शांति लाल, कोमल भट्ट सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory