• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पीठ बाजारों को आदर्श वाणिज्यिक क्षेत्र के रूप में विकसित कर रहा है बीएचईएल

Bystaruknews

May 30, 2025

पीठ बाजारों को आदर्श वाणिज्यिक क्षेत्र के रूप में विकसित कर रहा है बीएचईएल

हरिद्वार, 30 मई: बीएचईएल उपनगरी में लगने वाले साप्ताहिक पीठ बाजारों के बेहतर प्रबंधन एवं सुचारू व्यवस्थाओं हेतु बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग द्वारा, अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं । हरिद्वार इकाई के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार के दिशा निर्देशन में किए जा रहे इन विकास कार्यों का उद्देश्य, पीठ बाजारों को एक आदर्श वाणिज्यिक क्षेत्र के रूप में विकसित करना है ।

बीएचईएल नगर प्रशासक एवं सम्पदा अधिकारी श्री संजय पंवार ने, बीएचईएल हरिद्वार के उच्च प्रबंधन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि उपनगरी के सेक्टर-1 व सेक्टर-4 स्थित पीठ बाजारों में, बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए 150 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स लगायी गई हैं । साथ ही जिन प्लेटफार्म्स पर दुकानें लगायी जाती हैं, उनकी भी मरम्मत करायी गई है । इसके अतिरिक्त पीठ बाजारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए, नगर प्रशासन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की गई है ।

उल्लेखनीय है कि पीठ बाजारों में आने वाले लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए, पुरूष एवं महिला शौचालयों का निर्माण किया गया है । साथ ही बाजार के अगले दिन सुबह तक, पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । सेक्टर-4 पीठ बाजार में जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए एक नाले का निर्माण किया गया है । इसके अतिरिक्त बाजार क्षेत्र के चारों ओर आरसीसी पोल की चहारदीवारी बनायी गई है ।

पीठ बाजार में अनाधिकृत वेंडर्स के प्रवेश को रोकने के लिए, उन्हें जागरूक कर उनके पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे पंजीकृत वेंडर्स की संख्या 400 से बढ़कर, 900 से भी ज्यादा हो गई है । इनमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया गया है । इन वेंडर्स से प्राप्त रखरखाव शुल्क का प्रयोग, बाजार क्षेत्र को विकसित करने में किया जा रहा है । पीठ बाजारों को और विकसित स्वरूप प्रदान करने के लिए, भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे ।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory