• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

स्टेडियम का नाम बदला तो कांग्रेस करेगी आंदोलन-वीरेंद्र रावत

Bystaruknews

May 23, 2025

स्टेडियम का नाम बदला तो कांग्रेस करेगी आंदोलन-वीरेंद्र रावत
हरिद्वार, 23 मई। कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार प्रदेश में विकास कार्य करने के बजाय नाम बदलने का काम कर रही है।

पूरी दुनिया में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के नाम पर बने स्टेडियम नाम बदला जा रहा है। जिसका कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार स्टेडियम का नाम बदलने के बजाए दूसरा स्टेडियम बनाए। स्टेडियम का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। यदि जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में 84 हजार पद खाली पड़े हैं। खाली पदों को भरने के लिए सरकार की ओर से गंभीरता से कोई विचार नहीं किया जा रहा है। कहा कि लक्सर में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। कुछ दिन पूर्व डंपर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना में सरकार की ओर से मृतक परिवार को अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, पूर्व एमएलसी रामयश सिंह, महेश प्रताप राणा व राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार की दलित बेटी वंदना कटारिया जिसने उत्तराखंड का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। वंदना कटारिया के नाम पर बने स्टेडियम का नाम भी बदला जा रहा है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। स्टेडियम का नाम नहीं बदलने दिया जाएगा। प्रैसवार्ता के दौरान राजवीर सिंह चौहान, विमला पाण्डेय, अंजू मिश्रा, महेश प्रताप राणा, संतोष चौहान रविश भटीजा, कपिल पाराशर, दीपक टण्डन, तीर्थपाल रवि, राव अफाक अली, बी.एस तेजीयान, पूर्व विधायक रामयश सिंह, लता जोशी, विकास सिह, सी.पी.सिंह, चंद्रपाल सिंह, रचना सिंह, सुखपाल जायसवाल, मार्कण्डेय सिंह, उपेन्द्र कुमार, विक्रम शाह, दीपक कपुर, मंजू गोस्वामी, आकाश बिरला, राव कासीफ, शिवराम, संतोष चौहान, विकास चन्द्रा, रविबाबू शर्मा, मंजू गोस्वामी, मृत्युंज्य पाण्डे, राहुल शर्मा, अंकित चौहान, इदरीश, शशी झा, ग्रेस कश्यप, रंजना मोहन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory