• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जनपद की रूडकी सिविल लाइन्स कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौरासी में मुखबिर की सूचना पर औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने FDA , ANTF और पुलिस टीम ने साथ मिलकर संयुक्त रूप से एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई जिसमे मौके पर भारी मात्रा में 4800 नारकोटिक्स कैप्सूल, 29 सिरप और अन्य नशीली दवाइयाँ बरामद हुई।

Bystaruknews

May 22, 2025

हरिद्वार जनपद की रूडकी सिविल लाइन्स कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौरासी में मुखबिर की सूचना पर औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने FDA , ANTF और पुलिस टीम ने साथ मिलकर संयुक्त रूप से एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई जिसमे मौके पर भारी मात्रा में 4800 नारकोटिक्स कैप्सूल, 29 सिरप और अन्य नशीली दवाइयाँ बरामद हुई।

मेडिकल स्वामी शाहरुख़ पुत्र मोहम्मद अनीस बिना लाइसेंस के अवैध रूप से मेडिकल संचालित कर रहा था। दवाइयाँ अवैध रूप से नशे के लिए बेची जा रहीं थीं। मेडिकल स्वामी द्वारा कोई बिल नहीं दिखाया गया। गहनता से जाँच करने पर ज्ञात हुआ कि बिना लाइसेंस के अवैध रूप से दुकान संचालित की जा रही है। मौके पर से टीम ने एक युवक को हिरासत मे लिया। जिसने अपना नाम शाहरुख़ पुत्र मोहम्मद अनीस बताया और खुद को मेडिकल स्वामी होना बताया

।

आपको बता दे कि हरिद्वार जिले में ड्रग विभाग की तरफ से लगातार मेडिकल स्टोरों का औचक निरिक्षण की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर रूडकी कोतवाली सिविल लाइन्स क्षेत्र के जौरासी गांव स्थित एक मेडिकल पर ड्रग विभाग और ANTF टीम पहुँची जंहा पर टीम को भारी मात्रा में 4800 नारकोटिक्स कैप्सूल,29 सिरप व अन्य नारकोटिक्स दवाइयां बरामद हुई। जिसमें मौके पर से एक युवक को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ की जा रही है। जिसने खुद को मेडिकल स्टोर का स्वामी बताया। वही आगे की कार्रवाई टीम ANTF, ड्रग विभाग और सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा की जा रही है।

पकड़ा गया आरोपी… शाहरुख़ पुत्र मोहम्मद अनीस

पुलिस टीम…. एस.ई. चंद मोहन सिंह, कांस्टेबल प्रदीप भंडारी औऱ कांस्टेबल अनूप लिंगवाल

ड्रग विभाग टीम.. अनिता भारती, ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार,
मेघा, ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार
अमित कुमार आजाद, ड्रग इंस्पेक्टर रुद्रप्रयाग
ऋषभ धामा ड्रग इंस्पेक्टर टिहरी गढ़वाल

ए एन टी एफ, टीम…si रणजीत सिंह तोमर, हेड कोंस्टेबल सतेंद्र चौधरी

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory