• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से होती है अक्षय पुण्य की प्राप्ति-श्रीमहंत मधूसूदन गिरी

Bystaruknews

May 19, 2025

चारधाम यात्रा से होती है अक्षय पुण्य की प्राप्ति-श्रीमहंत मधूसूदन गिरी
बापेश्वर धाम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री व गंगोत्री चारों धाम करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। चारों धाम की यात्रा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यात्रा के फलस्वरूप ईश्वरीय कृपा के चलते परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है और जीवन भवसागर से पार हो जाता है। चारधाम यात्रा करने आए गुजरात के श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि तीर्थ यात्रा के दौरान तीर्थ की मर्यादा का पालन करें। कोई भी ऐसा कार्य ना करें, जो तीर्थ की गरिमा के विपरीत हो। इसलिए यात्रा करते समय शास्त्र सम्मत सभी नियमों का पालन करें। हरिद्वार देवभूमि उत्तराखंड का प्रवेश द्वार है। हरिद्वार से ही यात्रा का शुभारंभ होता है। यात्रा पर जाने से पहले हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कर मां गंगा का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। मां गंगा के आशीर्वाद से यात्रा सकुशल और मंगलमय संपन्न होगी। श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन के लिए सरकार ने जो नियम निर्धारित किए हैं। उनका पालन करते हुए सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्वतीय राज्य है। इसलिए यात्रा करते समय पर्यावरण का भी ध्यान रखें। यात्रा के दौरान पॉलीथीन आदि का प्रयोग बिल्कुल ना करें। कचरा आदि निर्धारित स्थान पर ही फेंके। इस अवसर पर स्वामी मुरारी दास, स्वामी मस्तराम, स्वामी कृष्णानंद गिरी, स्वामी शंभू पुरी, जयंती भाई द्विवेदी, अरूण, नेशा, रक्षा, वर्षा, भूमिका द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory